{"_id":"942fdb428020ee4c53146f00b50fe057","slug":"vasantic-navratra-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासंतिक नवरात्र शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वासंतिक नवरात्र शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 21 Mar 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वासंतिक नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां शैलपुत्री की उपासना की। घरों में कलश स्थापना कर श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। देवी मंदिरों में भव्य देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। संकटादेवी समेत शहर के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं को लंबी-लंबी कतार लगी रहीं।
शहर के बीच स्थित मां महालक्ष्मी स्वरूप मां संकटादेवी मंदिर में सुबह चार बजे से दर्शनार्थियों की कतार लग गई थी। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया तो महिलाओं ने प्रसाद के साथ शृंगार सामग्री भी अर्पित की। मंदिर मां के जयकारों और घंटा घड़ियाल की आवाज से गूंजते रहे। संकटादेवी मंदिर में दिनभर मेला लगा रहा। यहां शुक्रवार को आधी रात में पंडाल में देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। वृंदावन के कथाव्यास प्रेमचंद्र वशिष्ठ ने मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा सुनाई।
प्राचीन शीतलादेवी मंदिर में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां भक्तों ने मां महागौरी स्वरूप मां शीतला देवी का दर्शन करने के साथ मंदिर परिसर में स्थापित देवी के नौ रूपों और दसविद्या के भी दर्शन किए। मां सरस्वती स्वरूप मां वंकटा देवी मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इसके अलावा अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जाकर दर्शन पूजन किए। शहर का वातावरण शनिवार को श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का भव्य शृंगार किया गया, यहां पूरे दिन देवीभक्तों की भीड़ बनी है।
पलियाकलां। शहर के देवी मदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रसिद्ध पांडे बाबा मंदिर, महाकालरात्रि मंदिर, चीनी मिल मंदिर, राम मंदिर ठाकुरद्वारा, राधा कृष्ण मंदिर, विद्या मंदिर में बने देवी मंदिर, महेंद्रेश्वर मंदिर और देवी मठिया में सैकड़ों देवी भक्तों को पूजा-अर्चना की। अनेक श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ही कलश स्थापना कर पूजा की। संपूर्णानगर, भीरा, चंदनचौकी, गौरीफंटा, पटिहन मझगईं, तिरकोलिया और पतवारा मेें भी श्रद्धालुओं ने देवी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की।
बेलरायां। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूरे दिन भीड़ रही। कस्बे में नवरात्र के चलते वनविभाग के संतोषी माता मंदिर, चीनीमिल के देवी मंदिर, क्लेशहरण मंदिर, श्रीभृत्यहरिनाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों में भक्तों ने देवी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
धौरहरा। नगर के प्रमुख माता थाना मंदिर व रामनवमी मंदिर कफारा के अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री की पूजा कलश स्थापना के साथ की। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।