फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Varun one lakh to the dependents of farmers

वरुण ने किसानों के आश्रितों को दिए एक-एक लाख

Sun, 28 Jun 2015 10:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Varun one lakh to the dependents of farmers
भाजपा नेता और सांसद वरुण गांधी ने रविवार को जिले में फसल बर्बादी के कारण आत्महत्या करने वाले तीन किसानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए के चेक दिए। उन्होंने किसानों की दुर्दशा के लिए व्यवस्था को जिम्मेदार बताया। वरुण ने कहा कि 50 हजार रुपए कर्ज लेने वाला किसान रुपये वापस नहीं कर पाता है तो उसकी कुर्की हो जाती है, लेकिन किसानों के हजारों करोड़ दबाए बैठे मिल मालिकों की कुर्की क्यों नहीं होती, वे जेल क्यों नहीं जाते। उन्होंने यह कहकर व्यवस्था पर सवाल उठाया। यह बात उन्होंने शहर से सटे गांव लालपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

वरुण गांधी ने लालपुर गांव में सदमे से मरे किसान वीरेंद्र के घर जाकर उनकी पत्नी आरती देवी को एक लाख का चेक भी दिया। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से गरीब किसानों की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह लोगों की गरीबी नहीं दूर कर सकते, लेकिन मुसीबत में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने सुल्तानपुर में पांच किसानों के परिवार वालों को अपना एक महीने का वेतन दिया तो लोग किसानों की मदद को आगे आए, जिससे व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया। इससे पहले उन्होंने पलिया विधानसभा क्षेत्र के गांव नौगवां बेला में और बाद में ढकवा ओयल में मृत किसान की पत्नी को एक-एक लाख की सहायता राशि चेक दी और सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

इन किसानों के आश्रित को दिए चेक
गांव    विस क्षेत्र       मृतक किसान        आश्रित
लालपुर (सदर)        वीरेंद्र कुमार     लज्जावती (पत्नी)
बेलाकलां (पलिया)    रामखिलावन   आरती देवी (पत्नी)
ढकवा ओयल  (सदर) बाबूराम       मोहिनी (पत्नी)
वरुण के कार्यक्रम में नहीं दिखे बड़े नेता
लखीमपुर खीरी।
भाजपा के स्टार प्रचारक माने जाने वाले फायरब्रांड नेता वरुण गांधी के कार्यक्रम में खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र और पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव समेत किसी भी प्रमुख पदाधिकारी का न होना यहां चर्चा का केंद्र बना रहा। उनके जुलूस, स्वागत से लेकर सभाओं तक में भाजपाई नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। भाजपा सांसद वरुण गांधी का हेलीकाप्टर प्लाईवुड फैक्ट्री में उतरा। उसके बाद वह कार से स्थानीय चौराहे पर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर एब्लान पब्लिक स्कूल की प्रबंधक मीनाक्षी कश्यप, प्रधानाचार्य आरके कश्यप, दिलीप जायसवाल, गंगराम, डीएस मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। वरुण गांधी का भाजपा समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्णा भैया, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, आरडी राय, उदयवीर सिंह, वरुण मिश्रा, आशुतोष शुक्ला अंशू, गौरव बंसल, रवि शुक्ला, नीरज प्रजापति, चांदकुमार जैन, अनिल वर्मा, शशि शंकर शुक्ला, सतीश चौधरी, तेजपाल सिंह चौधरी, आशीष अग्निहोत्री पुन्नू, शुभम मिश्रा सहित तमाम लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
लालपुर की जनसभा में इनकी रही मौजूदगी
वरुण गांधी के कार्यक्रम में समाजसेवी राजकिशोर पांडे प्रहरी, कार्यकर्ता अतुल चौरसिया, कमल पांडे, इंद्रजीत वर्मा, संजय, नरेंद्र सिंह, सूर्य कुमार शर्मा, अतुलेश कुमार और शिवकुमार वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इन कार्यकर्ताओं ने भी सभा को भी संबोधित किया।
मझगईं। युवा भाजपा कार्यकर्ता अटल गुप्ता ने यहां साथियों के साथ सांसद गांधी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने नौगवां के सिद्ध बाबा स्थान पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर बिल्लू चौधरी, सबील खां, शिवनाथ ओझा, अटल कुमार, शिवराज राना, विकास गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
दो बाइक सवार गिरकर हुए जख्मी
पलिया। निघासन मार्ग पर इटैया गांव के पास वरुण गांधी के काफिले की अगवानी कर रहे बाइक सवारों में से एक बाइक पर सवार भाजयुमो नेता रवि शुक्ला और रामसागर की बाइक गिर र्गइं, जिसमें दोनों को मामूली चोटे आईं हैं।

पालिकाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
पलिया।
पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने नगर को केंद्र द्वारा प्रस्तावित स्मार्ट सिटी श्रेणी में शामिल कराने ओर सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग करते हुए बकाया गन्ना भुगतान, शारदा नदी के दोनों ओर तटबंध बनवाने की मांग का एक ज्ञापन वरुण गांधी को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed