फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vagaries of weather, pests havoc up

मौसम की मार ऊपर से कीटों का कहर

Tue, 07 Apr 2015 08:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 07 Apr 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
Vagaries of weather, pests havoc up
एक तरफ मौसम किसानों पर सितम ढा रहा है तो दूसरी ओर कीटों के कहर से फसलें चौपट हो रहीं हैं। पिछले दो-तीन वर्षों से जिले में निमेटोड और व्हाइट ग्रब कीटों का प्रकोप एकाएक बढ़ा है। निमेटोड, केले और सब्जियों को, तो व्हाइट ग्रब गन्ने और केले की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। सबसे खतरनाक बात तो यह है कि इन कीटों पर नियंत्रण में रासायनिक कीटनाशक दवाओं का कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

एक अनुमान के मुताबिक पिछले दो साल के अंदर जिले में निमेटोड 10 से 15 फीसदी सब्जियां चट कर चुका है तो व्हाइट ग्रब ने गन्ने और केले को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान पहुंचाया है। यह दोनों कीट पौधे की जड़ों में लगते हैं। इससे जड़ें फूल जाती हैं और पौधा धीरे-धीरे सूख जाता है। गर्मियों के मौसम में इन कीटों का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है। बलुई और नम मिट्टी वाले क्षेत्रों में इन कीटों का सबसे ज्यादा प्रभाव दिख रहा है।
विज्ञापन

--
इन फसलों को नुकसान पहुंचाता है निमेटोड
निमेटोड धान, मूंगफली, बैंगन, मिर्च, केला, टमाटर के अलावा बेल वाली सब्जियां जैसे लौकी कद्दू और तोरई पर हमला कर जड़ों को नुकसान पहुंचाता है। इसके बाद पौध सूख जाती है। इसका असर भी नदियों के दोआबे और बलुई मिट्टी में सबसे ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गन्ने और केले को नुकसान पहुंचाता है व्हाइट ग्रब
व्हाइट ग्रब सबसे ज्यादा नुकसान गन्ने और केले को पहुंचा रहा है। जिले में व्हाइट ग्रब का सबसे ज्यादा असर पलिया, संपूर्णानगर, धौरहरा और निघासन में नदियों के किनारे वाले क्षेत्रों में है। इस कीट के लगने से सबसे ज्यादा नुकसान केले की फसल को हो रहा है।
--
पिछले दो-तीन साल से खीरी जिले में निमेटोड और व्हाइट ग्रब का प्रकोप बढ़ा है। इससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने इसके नियंत्रण के लिए लाइट कम सेरोमन ट्रैप तैयार किया है। इसके अलावा नीम की खली इन कीटों की रोकथाम में असरकारक है।

-डॉ. प्रदीप कुमार विसेन, कृषि वैज्ञानिक
00
यह सच है कि जिले में निमेटोड और व्हाइट ग्रब का प्रकोप बढ़ा है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं है। इसके लिए कृषि रक्षा केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध हैं। इन कीटों पर जल्दी ही नियंत्रण कर लिया जाएगा।
-शिव कुमार केसरी, उप कृषि निदेशक प्रसार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed