फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vaccine team fell short of vaccine, people returned disappointed

टीकाकरण टीम के पास कम पड़ गई वैक्सीन, निराश लौटे लोग

Sun, 13 Jun 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vaccine team fell short of vaccine, people returned disappointed
बांसगांव में कोरोना का टीका लगवाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बांसगांव में 45 में केवल 20 को लगा टीका, प्रधान बोले-ग्रामीणों को दोबारा भेजेंगे

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला तहसील के कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बांसगांव में ग्रामीण वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे तो वहां डोज ही कम पड़ गईं। आखिर में वे बिना टीका लगवाए ही घरों को लौट गए। ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्होंने ही लोगों को प्रेरित कर टीका लगवाने भेजा था। अब छूटे हुए 25 लोगों को आज या कल में वैक्सीन लगवा दी जाएगी। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने भी खुशी जताते हुए छूटे हुए लोगों को अतिरिक्त टीम भेजकर टीकाकरण कराने की बात कही है।
मामला कुंभी गोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत बांसगांव का है। यहां ग्राम प्रधान सोमनाथ मिश्र उर्फ छोटे भइया ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए ग्रामीणों को जागरूक कर मजरों में भी शनिवार को वैक्सीन लगवाने का प्रचार प्रसार किया, जिसके बाद बूथ पर 45 ग्रामीण वैक्सीन लगवाने पहुंच गए, पर वहां मात्र 20 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उनके पास तय कोविड वैक्सीन की डोज समाप्त हो गई है, जिससे वैक्सीन लगवाने पहुंचे अन्य 25 ग्रामीणों को दोबारा आने की बात कहकर घरों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान सोमनाथ मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य विभाग से बात कर सभी ग्रामीणों को टीका लगवाया जाएगा, परेशानी की कोई बात नहीं है।
कोविड प्रभारी डॉ. गणेश कुमार का कहना है कि ग्रामीणों के विरोध के कारण कम मात्रा में टीके एलॉट किए जा रहे हैं। उन्हें भी ग्रामीणों के जागरूक होने पर खुशी है। टीका लगवाने पहुंचने वालों में सोनू मिश्र, मेवालाल, कुलदीप मिश्र, अवनीश मिश्र, अक्षय कुमार, गुड्डू शुक्ला, मुकेश मिश्र, अतुल शुक्ल, अजय राज और बृजलाल राज आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों में ग्रामीणों के विरोध से कम टीके लग पा रहे हैं। इसलिए बांसगांव में 20 वैक्सीन ही भेजी गई थीं। वैक्सीन खुलने के बाद खराब हो जाती है। अब लोगों में जागरूकता की जानकारी मिली है। इसलिए दोबारा कैंप लगाकर सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाई जाएंगी। -डॉ. गणेश कुमार, कोविड-19 प्रभारी कुंभी

ग्रामीण अधिक संख्या में पहुंच जाएंगे, शायद इसकी जानकारी टीम को नहीं थी। यह तो अच्छी बात है कि गांवों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरुकता आ रही है। टीम एलॉट वैक्सीन ही साथ लेकर जाती है, जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई है वह आज आ जाएं। हम अतिरिक्त टीम भेज देंगे। - डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed