फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vaccination campaign: 1049 children protected from corona on the first day

टीकाकरण महाअभियान : पहले दिन कोरोना से सुरक्षित हुए 1049 बच्चे

Thu, 14 Apr 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign: 1049 children protected from corona on the first day
टीकाकरण अभियान के तहत छात्र का पंजीकरण करती स्वास्थ्य कर्मी।
अभियान के तहत जिले भर में 17 जगह लगे शिविर
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में 286 बच्चों के लगी वैक्सीन
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए बुधवार से जिले भर में 12 से 14 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसके लिए जिले भर में 17 जगहों पर शिविर लगाए गए। पहले दिन 1049 बच्चों को कार्बीवैक्स वैक्सीन लगाई गई है। इसमें नगरीय क्षेत्र के बच्चों की संख्या 286 रही।
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जिले भर में 13 अप्रैल से अभियान शुरू हो गया। पहले दिन 1049 बच्चों को वैक्सीन लगाई गईं। सीएमओ ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से प्राथमिकता के साथ बच्चों को वैक्सीनेशन कराने की अपील की है।
विज्ञापन

शहर में डॉनबॉस्को स्कूल, अजमानी पब्लिक स्कूल, एलपीएस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सीएमएस इंटर कॉलेज एवं अबुल कलाम इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में 6451 एवं जिले भर में 1,70,340 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में कार्बीवैक्स वैक्सीन की खुराक सुरक्षित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed