फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Urea-related uproar at committees, violence erupts at two locations in two days

Lakhimpur Kheri News: यूरिया के लिए समितियों पर हंगामा, दो दिन में दो जगह मारपीट

Wed, 08 Jul 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Urea-related uproar at committees, violence erupts at two locations in two days
धौरहरा। क्षेत्र में यूरिया की कमी के बीच किसान सेवा सहकारी समितियों पर सुबह से शाम तक लंबी कतारें लग रही हैं। इंतजार के बावजूद कई किसानों को खाद नहीं मिल रही। पिछले दो दिनों में अलग-अलग समितियों पर मारपीट की दो घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान सेवा सहकारी समिति धौरहरा में यूरिया वितरण के दौरान किसान और समिति कर्मियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। देर रात करीब 15 बोरी यूरिया लेकर जा रहे एक ऑटो को मीडियाकर्मियों द्वारा रोकने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन

बुधवार को किसान सेवा सहकारी समिति माधोपुरवा में खाद लेने के लिए लाइन में लगने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद समिति की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सचिव शिवा त्रिवेदी ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने समिति कर्मचारी से मारपीट की है। घटना सीसी कैमरे में कैद है और पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed