{"_id":"57138da74f1c1b912110fbf4","slug":"upturned-tractor-trolley-carrying-the-wedding-the-death-of-a-barati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक बाराती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक बाराती की मौत
ब्यूरो शारदानगर।
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- मुराउनपुरवा के निकट ट्रॉली पलटने से हुआ हादसा
- ट्रॉली के नीचे दबकर छह बाराती हुए घायल
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
फूलबेहड़ के गंगापुरवा निवासी रामजीवन के पुत्र संजय की बारात शनिवार को कोठिया के मजरा तनाजा गांव आई थी। रविवार सुबह विदाई से पहले कुछ बाराती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव को वापस चल दिए। बताते है कि मुराउनपुरवा गांव के नजदीक शारदा पुल पार करते समय तीव्र मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक समेत सभी बाराती ट्रॉली के नीचे दब गए। चीखपुकार मची तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर बचाने दौड़ पड़े। साथ ही पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज शारदानगर महेश गंगवार और फूलबेहड़ एसओ शमशेर बहादुर मौके पर पहुंचे। बारातियों की संख्या को देखते हुए पांच एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली में दबे बारातियों को बाहर निकाला। इस दौरान भोलापुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय छोटन्न की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिहीलाल, बृजबिहारी, जगदेवा, मोहनलाल और चालक ओमप्रकाश समेत आधा दर्जन से अधिक घायल हुए बारातियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई बारातियों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।