फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar over unannounced power cuts

Lakhimpur Kheri News: बिजली की अघोषित कटाैती पर हंगामा

Thu, 29 May 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uproar over unannounced power cuts
निघासन उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता।संवाद
लखीमपुर/निघासन। भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा बृहस्पतिवार को निघासन बिजली उपकेंद्र पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। इस पर कर्मचारियों ने बुला ली। इस पर उपभोक्ता और भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

निघासन के झंडी फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार तड़के 5:30 बजे ही ठप कर दी गई। इससे पहले बुधवार सुबह झंडी फीडर से जुड़े गांवों की बिजली अचानक गुल हो गई। लोगों ने कई बार जेई और एसडीओ को फोन किया, लेकिन किसी ने न कॉल नहीं उठाई और न ही कोई जवाब दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने शाम होते-होते उपकेंद्र का रुख किया। आरोप लगाया कि सुबह से बिजली नहीं है। धूप और उमस से बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब है। ऐसे में जब विद्युत निगम की ओर से कोई जिम्मेदार सुनवाई के लिए तैयार नहीं हुए तो लोगों का सब्र टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों के विरोध के दौरान उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी महेश ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो लोगों में और आक्रोश फैल गया। लोगों ने कहा कि शिकायत करने पर उन्हें डराने के लिए पुलिस बुलाना सरासर गलत है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द आपूर्ति बहाल न हुई और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।
अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि झंडी फीडर पर काम चल रहा था। रात करीब साढ़े 10 विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed