फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar over placing statues of Mahatma Buddha and Ambedkar on disputed land in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: विवादित भूमि पर महात्मा बुद्ध और आंबेडकर की प्रतिमा रखने पर बवाल, दो पक्षों ने किया पथराव

Wed, 14 Feb 2024 07:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 07:47 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ऊंचगांव में विवादित भूमि पर बुधवार सुबह महात्मा बुद्ध व डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित किए जाने पर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Uproar over placing statues of Mahatma Buddha and Ambedkar on disputed land in lakhimpur kheri
डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने गांव की विवादित भूमि पर बुधवार सुबह महात्मा बुद्ध व डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी, जिसका गांव के ही कुर्मी समाज के लोगों ने विरोध किया। इस पर दोनों में टकराव हो गया। पहले दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई, फिर पथराव हो गया। करीब एक घंटे तक चले बवाल की सूचना मिली तो जिला प्रशासन सहित आस-पास के थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एक बटालियन पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र खमरिया के ऊंचगांव में खलिहान की जमीन है, जिसका विवाद कोर्ट में चल रहा है। भूमि पर अनुसूचित जाति के लोग डॉ. आंबेडकर व बुद्ध की प्रतिमा लगाना चाहते थे। बुधवार सुबह इसी भूमि पर अनुसूचित जाति के लोगों ने आंबेडकर पार्क बनाने की नीयत से मूर्ति लाकर रख दी। इस बात की जानकारी हुई तो कुर्मी समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे और वहां से मूर्ति हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और दोनों ओर से ईंट-पत्थर भी चले। करीब एक घंटे तक गांव में बवाल होता रहा। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने कराया समझौता 
घटना की सूचना मिलते ही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक नैपाल सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह सहित करीब आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता करते हुए समझौता करा दिया है। 

गांव में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस के साथ ही एक बटालियन पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल विवादित भूमि से मूर्ति को हटा कर अलग रखवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस भूमि को लेकर विवाद उभरा, वहां पर होलिका दहन और शादी समारोह होते हैं। बताया गया कि जमीन के मालिकाना हक को लेकर मुकदमा चल रहा है। 

विज्ञापन

कई लोगों पर दर्ज हो सकता है मुकदमा
घटना के बाद से गांव में शांति तो है लेकिन पुलिस ने अराजकता फैलाने वालों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस घटना के दौरान बनाए गए वीडियो से अराजकतत्वों की पहचान कर रही है। उधर, खमरिया चौकी प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि वीडियो देखा जा रहा है जिनकी जिनकी संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल 20 से 25 नामजद लोगों के साथ 50 अज्ञात पर मुकदमा लिखे जाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed