{"_id":"6144eb378ebc3e79ab620ee2","slug":"uproar-over-getting-corona-vaccine-in-chc-lakhimpur-news-bly4598919144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में कोरोना का टीका लगवाने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में कोरोना का टीका लगवाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन
हेल्थ वर्करों पर लगाया रुपये लेकर टीका लगाने का आरोप
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी में कोविड वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों ने शुक्रवार को हेल्थ वर्करों पर पैसे लेकर टीका लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
भीड़ में खड़ी महिलाओं ने बताया कि वह लोग सुबह सात बजे आ गए थे। दोपहर बाद भी नंबर नहीं आया, जबकि बाद में आए लोग चुपचाप अंदर जाकर कर्मचारियों को रुपये देकर जल्दी से टीका लगवाकर चले गए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे कुंभी पीएचसी प्रभारी एवं कोविड-19 प्रभारी डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि हंगामा और हेल्थ वर्करों द्वारा रुपये मांगने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर मामले की जानकारी की तो पता चला कि किसी व्यक्ति ने हेल्थ वर्कर को रुपये देकर टीका लगाने की बात कही थी जिस पर हेल्थ वर्कर ने मना कर दिया था। आरोप निराधार है सुचारू रूप से टीकाकरण जारी रहा।
देर से वैक्सीनेशन होने के कारण लोगों को हुई परेशानी
पलियाकलां। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से लोगों की लाइन सीएचसी में लग गई, लेकिन वैक्सीनेशन का कार्य साढ़े दस बजे के बाद शुरू हो सका। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होमगार्ड की ड्यूटी भी लगाई गई है।
सीएचसी स्टाफ की लचर कार्यप्रणाली के कारण वैक्सीनेशन कराने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण ने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य जिले से वैक्सीन आने के बाद ही शुरू होता है। संवाद