फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar broke out between villagers and damaged statues

मूर्तियां क्षतिग्रस्त देख भड़के ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुंदरवल खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/सुंदरवल खीरी। Updated Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा 
विज्ञापन

- संभ्रात लोगों के हस्तक्षेप पर सुलझा मामला 

सुंदरबारी गांव के धार्मिक स्थल पर रखीं भगवान की मूर्तियों के खंडित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। बाद मामले में सुलह समझौता हो गया। कुछ संभ्रात लोगों ने नई मूर्ति स्थापित करने की बात कही है।

कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पौराणिक सुंदरबारी स्थान पर एक धार्मिक स्थल है। गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीण पूजन करने जब पहुंचे तो वहां रखीं दो मूर्तियां खंडित मिलीं। मूर्तियां खंडित होने की सूचना पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने मंदिर के पुजारी से जानकारी की। पुजारी ने अपने बेटे पर नशे की हालत में मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया। इससे ग्रामीणों का पारा चढ़ गया और लोग हंगामा करने लगे। सूचना मिली तो चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक गांव का माहौल गर्म रहा। इस बीच कुछ संभ्रात लोग आगे आए और नई मूर्तियां मंदिर में स्थापित करने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। उधर चौकी इंचार्ज ने हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने बताया कि युवक ने नशे में मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी थी। ग्रामीणों ने कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही है। जिस पर आरोपी को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed