फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UPPCL JE assaulted during preparations for Mahashivratri

Lakhimpur Kheri News: महाशिवरात्रि की तैयारी के दौरान यूपीपीसीएल के जेई से मारपीट

Sat, 14 Feb 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
UPPCL JE assaulted during preparations for Mahashivratri
गोला गोकर्णनाथ (खीरी) । महाशिवरात्रि की तैयारियों के दौरान शुक्रवार रात विवाद हो गया, जिसमें कॉरिडोर की कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह से मारपीट की गई और शिव मंदिर परिसर में लगी नगर पालिका परिषद की होर्डिंग फाड़ दी गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर विधायक के चाचा का नाम चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन

जेई नितिन सिंह ने बताया कि आंबेडकर तिराहे के पास सड़क पर पैचवर्क का कार्य चल रहा था। वह शिवम चौराहा से आंबेडकर तिराहे की ओर मोबाइल फोन पर बात करते हुए निरीक्षण के लिए जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनका फोन छीनकर तोड़ दिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। साथ ही जानकारी मिली है कि मंदिर परिसर में लगी नगर पालिका की होर्डिंग भी फाड़ दी गईं।
विज्ञापन

इस मामले में विधायक अमन गिरि ने कहा कि जेई हर समय शराब के नशे में रहते हैं। वहीं विधायक के चाचा धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि महाशिवरात्रि की तैयारियों का ट्रायल होना था। वह भोजन के लिए घर गए थे। लौटने पर जानकारी मिली कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई होर्डिंग फाड़ दी गईं और जेई से मारपीट हुई। लोगों का कहना था कि मंदिर कमेटी अध्यक्ष की अनुमति के बिना परिसर में कोई कार्य नहीं होगा। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रात में महाशिवरात्रि की तैयारी के दौरान मेरे और नगर पालिकाध्यक्ष की गैर मौजूदगी में विवाद हुआ। जेई ने किसी का नाम नहीं बताया है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और व्यवस्था शांतिपूर्ण है।
-प्रतीक्षा त्रिपाठी, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed