फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Up to five classes running in one room

Lakhimpur Kheri News: एक कमरे में चल रहीं पांच तक की कक्षाएं

Sun, 06 Aug 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Up to five classes running in one room
प्राथमिक विद्यालय जहूरबाग में जमीन पर बैठे बच्चे
लखीमपुर खीरी। शहर के गोटैय्याबाग के प्राथमिक स्कूल जहूरबाग में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह न होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक कमरे में ही एक से लेकर कक्षा पांच तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। यहां पर 150 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। स्कूल में न तो पंखे हैं और न ही बुनियादी सुविधाएं।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच संचालित हो रहे स्कूल में पानी के लिए सबमर्सिबल तो लगा है, लेकिन कनेक्शन न होने के कारण यह काम नहीं आ पा रहा है। शौचालय की स्थित बदतर है। बच्चों को शौच के लिए घर जाना पड़ता है। इससे पढ़ाई भी बाधित होती है। एक ही कमरा होने के चलते सभी कक्षाओं के बच्चों को वहीं बैठाया जाता है। सर्दी के समय तो बच्चों को बाहर बिठाकर पढ़ाई करा ली जाती है मगर गर्मियों में स्थिति बिगड़ जाती है। शिक्षामित्र स्वप्न सक्सेना ने बताया कि कई बार इंचार्ज प्रधानाध्यापक से लेकर बीएसए तक समस्या बताई गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


विद्यालय नहीं आते इंचार्ज प्रधानाध्यापक
गोटैय्याबाग स्थित प्राथमिक विद्यालय जहूरबाग के इंचार्ज प्रधानाध्यापक फारुख अहमद महीनों तक विद्यालय नहीं आते हैं। बताया जाता है कि फारुख अहमद के पास इस विद्यालय के साथ ही छह अन्य विद्यालयों का चार्ज है। इसी के चलते वह स्कूल नहीं आ पाते हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक के न आने के चलते समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की समस्याओं के बारे में जानकारी हुई है। बीईओ और इंचार्ज प्रधानाध्यापक को भेजकर समस्या दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। शौचालय और पानी की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
-प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed