{"_id":"61ca10d7b27d702e3c2b98eb","slug":"up-s-development-is-possible-only-under-yogi-s-leadership-lakhimpur-news-bly4705993200","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का विकास योगी के नेतृत्व में ही संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का विकास योगी के नेतृत्व में ही संभव
विज्ञापन
शहर में निकली जनविश्वास यात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन विश्वास यात्रा में अवध क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक बोले
शहर के कई स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
लखीमपुर खीरी। भाजपा की जन विश्वास यात्रा सोमवार को आठवें दिन शहर पहुंची। इस दौरान अवध क्षेत्र प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यूपी का विकास सीएम योगी के नेतृत्व में ही संभव है। कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने के साथ ही विकास के पायदान पर सूबे को आगे बढ़ाया है। इसी की बदौलत विदेशी निवेशक यूपी में हजारों करोड़ निवेश कर रहे हैं।
जन विश्वास यात्रा में सांसद अशोक रावत ने कहा कि यात्रा में उमड़े जन सैलाब से विश्वास हो गया है कि 2022 में 350 सीटें लाकर भाजपा की एक बार फिर सरकार बनेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सरकारों में प्रदेश का कोई विकास नहीं हुआ, बल्कि भ्रष्टाचार, अराजकता, भाई भतीजावाद और दंगे हुए। योगी सरकार में हर घर नल से पानी, निशुल्क खाद्यान्न, हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का वार्षिक इलाज मुफ्त हो रहा है। छात्राओं को मुफ्त मोबाइल, टेबलेट दिए गए।
जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा की जिले में जन विश्वास यात्रा को जो समर्थन मिल रहा है उससे यह सिद्ध हो गया कि 2022 में एक बार फिर से जिले की समस्त विधानसभाओं में कमल खिलेगा। यात्रा संयोजक दिनेश तिवारी, सदर विधायक योगेश वर्मा, पालिका अध्यक्ष निरूपमा बाजपेई, कुलभूषण सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित, राजीव त्रिवेदी, रचना शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इन लोगों ने किया स्वागत
राजापुर चौराहा पर ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनैना मनार के नेतृत्व में फूल बरसाकर और जय श्री राम, भारत माता के जयकारों से स्वागत हुआ। डीसीबी बैंक के पास बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने, सौजन्या चौक पर आशू मिश्रा, रामदेव दीक्षित, अनिल यादव, विनय गुप्ता और गुरुनानक तिराहे पर सरदार गुर्जर सिंह, हीरालाल धर्मशाला पर सज्जन विश्वास, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी ने स्वागत किया। इमली चौराहा पर अनूप शुक्ला, मेला मैदान चौराहे पर पूजा अभिषेक सिंह, शिव शक्ति मैरिज लॉन पर मोहम्म्दी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा सीतापुर के लिए रवाना हो गई।