{"_id":"64510603f5a28c44e7092a24","slug":"up-nikay-chunav-election-campaign-stopped-in-lakhimpur-kheri-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: लखीमपुर खीरी में चुनाव प्रचार थमा, अब मतदाताओं की बारी, चार मई को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: लखीमपुर खीरी में चुनाव प्रचार थमा, अब मतदाताओं की बारी, चार मई को मतदान
Tue, 02 May 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 May 2023 06:16 PM IST
सार
जिले की चार नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायत, जिसमें दो नवसृजित पंचायतों के लिए पहले चरण का मतदान चार मई को होगा। अब मतदाताओं की बारी है।
विज्ञापन
लखीमपुर नगर पालिका परिषद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में निकाय चुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार को बंद हो गया। चार मई यानी गुरुवार को शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। इस बार शहरवासियों को एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए घर से निकालना होगा, क्योंकि पिछली बार शहर की सरकार बनाने के लिए मात्र 46.97 फीसदी लोग ही मतदान के लिए घरों से निकले थे।
विज्ञापन
जिले की चार नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायत, जिसमें दो नवसृजित पंचायतों के लिए पहले चरण का मतदान चार मई को होगा। साल 2017 के चुनाव में मोहम्मदी नगर पालिका के मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी पालिका को नंबर वन बनाया, जबकि 81.03 प्रतिशत मतदान के साथ बरवर नगर पंचायत ओवरऑल चैंपियन रही थी। महज 21.54 प्रतिशत मतदान के साथ लखीमपुर नगर पालिका के लोग फिसड्डी रह गए थे। इसलिए इस बार चार मई को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता कर लखीमपुर नगर पालिका को अव्वल बनाएं।
विज्ञापन
निकाय- वार्ड- मतदाता- अध्यक्ष प्रत्याशी
1. लखीमपुर- 30-155376- आठ
2. गोला-25-58377- 14
3. पलिया-25-39043- छह
4. मोहम्मदी-25-41012- सात
5. धौरहरा- 17-28225- 10
6. खीरी-16- 31676- आठ
7. सिंगाही- 13-15337- छह
8. मैलानी-12-11749- छह
9. ओयल-11-10515- नौ
10. बरवर-11- 11645- सात
नवगठित नगर पंचायत
निकाय- वार्ड- मतदात- अध्यक्ष प्रत्याशी
11. भीरा- 15- 18802- सात
12. निघासन-15- 23042- 11
पिछले चुनाव में यहां के मतदाता रहे अव्वल
2017 के नगर पालिका में चुनाव में मतदान का औसत 58.19 प्रतिशत रहा था। इसमें मोहम्मदी नगर पालिका में सर्वाधिक मतदान 68.51 प्रतिशत हुआ था, जबकि नगर पंचायत बरवर में ओवरऑल 81.03 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
2017 के निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत
निकाय- कुल मतदान
लखीमपुर- 46.97
गोला- 59.43
पलिया- 61
मोहम्मदी- 68.51
खीरी- 62.32
सिंगाही- 80.59
धौरहरा- 68.12
ओयल- 73.44
मैलानी- 63.78
बरवर- 81.03
औसत मतदान- 58.19
2017 के नगर पालिका में चुनाव में मतदान का औसत 58.19 प्रतिशत रहा था। इसमें मोहम्मदी नगर पालिका में सर्वाधिक मतदान 68.51 प्रतिशत हुआ था, जबकि नगर पंचायत बरवर में ओवरऑल 81.03 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
2017 के निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत
निकाय- कुल मतदान
लखीमपुर- 46.97
गोला- 59.43
पलिया- 61
मोहम्मदी- 68.51
खीरी- 62.32
सिंगाही- 80.59
धौरहरा- 68.12
ओयल- 73.44
मैलानी- 63.78
बरवर- 81.03
औसत मतदान- 58.19