फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Election 2022: In Lakhimpur, Home Minister Amit Shah said S in SP means collect wealth P means do good to the family

UP Election 2022: लखीमपुर में गृह मंत्री अमित शाह बोले- सपा में 'स' का मतलब संपति इकठ्ठा करो, 'प' का मतलब परिवार का भला करो

Thu, 17 Feb 2022 06:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Feb 2022 06:40 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि यूपी में 15 साल तक बुआ-बबुआ की सरकार रही लेकिन कोई विकास नही हुआ। मोहमदी में मौजूद जनसभा को देखकर अमित शाह में दावा किया कि यूपी में 10 दिन पहले 10 मार्च को ही होली मनेगी।

विज्ञापन
UP Election 2022: In Lakhimpur, Home Minister Amit Shah said S in SP means collect wealth P means do good to the family
जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखीमपुर खीरी की मोहमदी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले किए। अमित शाह ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए जहां सपा  का मतलब संपति इकठ्ठा करो और परिवार का भला करो, बताया। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी के लोगों का अपमान करने वाला बताया।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि यूपी में 15 साल तक बुआ-बबुआ की सरकार रही लेकिन कोई विकास नही हुआ। मोहमदी में मौजूद जनसभा को देखकर अमित शाह में दावा किया कि यूपी में 10 दिन पहले 10 मार्च को ही होली मनेगी।

विज्ञापन

UP Election 2022: In Lakhimpur, Home Minister Amit Shah said S in SP means collect wealth P means do good to the family
गृह मंत्री अमित शाह की सभा में उपस्थित जनसमूह - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मदी के रामलीला मैदान में तय समय से एक घण्टा पहले ही पहुंचे अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में वोट मांगे और अपने 26 मिनट के भाषण में जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए दावा किया कि उन्होंने दो चरणों के चुनाव में 42 विधानसभा का दौर किया है जिसमें साइकिल और हाथी का सफाया हो गया है। 

उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा की 300 सीट के लिए नींव रखने का काम किया है। अब तराई क्षेत्र को भाजपा को 300 के पार पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने बुआ और भतीजे की सरकार में योगी और मोदी सरकार की योजनाएं बताईं और सपा, बसपा को प्रदेश को बर्बाद करने वाला बताया।

अमित शाह ने खीरी के पुराने दौरे का किया ज़िक्र

अमित शाह ने खीरी के अपने पुराने दौरों का ज़िक्र करते हुए कहा कि पिछले पुराने दौरों की तर्ज पर खीरी की जनता इस बार चौका लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed