{"_id":"59650ba14f1c1b72268b45c9","slug":"up-budget-gola-gets-gift-from-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के बजट में गोला को मिला तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के बजट में गोला को मिला तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ेंगे पर्यटक और तीर्थयात्री, व्यापारियों को होगी खासी आय
विज्ञापन
मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में गोला गोकर्णनाथ को एक बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के यहां स्थित बस डिपो का उच्चीकरण करने का फैसला किया है। जिससे पर्यटन को बढ़ावा और यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगीं। दूर-दराज के पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा। इस नगरी और आसपास काफी मंदिर तीर्थ और पर्यटन के लिए रमणीक स्थल हैं। जिनका विभिन्न पुराणों में वर्णन प्राप्त होता है इस कारण इस नगर को शिवजी के नाम पर ही गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। यहां प्रत्येक माह की अमावस्या, सावन, चैत्र, नागपंचमी को मेले लगते हैं। जिनमें लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। गोला डिपो के भवन की हालत काफी खस्ताहाल है। उच्चीकरण से नया भवन और यात्रियों को विश्राम करने का स्थान मिल सकेगा।
डिपो में 66 निगम की, 43 अनुबंधित और दो वातानुकूलित बसें हैं। इनमें शाहजहांपुर, बरेली, लखनऊ, खुटार, मैलानी, पलिया, लखीमपुर, रुपैडिया, बीसलपुर, दिल्ली, पीलीभीत आदि स्थानों के लिए पर्याप्त बसें चल रही हैं, लेकिन अजमेर के लिए एक, वाया लखनऊ कानपुर के लिए तीन, वाया हरदोई कानपुर के लिए एक, वाराणसी के लिए एक, टनकपुर के लिए एक, वाया मितौली, मैगलगंज, सीतापुर के लिए एक, कस्ता कचनार, सीतापुर, हरदोई, हरिद्वार के लिए रुपैडिया वाया गोला हरिद्वार, बिछिया वाया गोला हरिद्वार के लिए एक बस चल रही है जो यात्रियों के लिए अपर्याप्त हैं।
विज्ञापन