फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board examinations completed, now turn of evaluation

Lakhimpur Kheri News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न, अब मूल्यांकन की बारी

Sun, 10 Mar 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
UP Board examinations completed, now turn of evaluation
लखीमपुर खीरी। 22 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गई। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने राहत की सांस ली है। अब कापियों का मूल्यांकन 16 मार्च से 31 मार्च तक कराया जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अप्रैल माह के अंत तक या फिर मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा का अंतिम दिन था। पहली पाली में हाईस्कूल के उर्दू, पंजाबी के अलावा अन्य विषयों पर आधारित परीक्षा हुई। इंटर में व्यवसायिक विषयों की परीक्षाएं हुईं। दो बजे से शुरू हुई दूसरी पाली में हाईस्कूल के व्यवसायिक विषयों के अलावा इंटर में संस्कृत, कृषि, रसायन विज्ञान और कृषि गणित और प्रारंभिक की परीक्षाएं संपन्न हुई।
विज्ञापन

डीआईओएस के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न पांच विषयों की परीक्षाओं में कुल 97 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित पाए गए। बता दें कि उर्दू के लिए 367 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 350 बच्चों ने परीक्षा दी। पंजाबी विषय की परीक्षा में कुल 12 बच्चे पंजीकृत थे, जिसमें से 11 बच्चों ने परीक्षा दी। इंटर के संस्कृत विषय में कुल 639 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 616 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि गणित व प्रारंभिक गणित के लिए 1255 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1214 बच्चों ने परीक्षा दी। कृषि रसायन विषय में 1078 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1063 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब कापियों के मूल्यांकन का कार्य कराया जाएगा। इस बार 16 मार्च से ही यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। मूल्यांकन कार्य गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेजों में होगा। सोमवार तक विभाग को शासन की ओर से शिक्षकों की लिस्ट मिल जाने की उम्मीद है।

-----------------------
कंट्रोल रूम के सभी सदस्य होंगे सम्मानित
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम और सचल दल में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कर्मचारियों को जेडी माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगे। बताया कि मंडल के सभी छह जनपदों लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली व हरदोई में बने परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग करने, विभागीय निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पाली की संकलित सूचनाएं उच्चाधिकारी कार्यालय प्रेषित करने के लिए सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed