{"_id":"6262f8a17af4e83ca87df687","slug":"up-board-answer-sheets-will-be-checked-from-today-lakhimpur-news-bly4823054126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं आज से जंचना होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं आज से जंचना होंगी शुरू
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्याकंन की तैयारियों मे जुटे शिक्षक।
पाठ्यक्रम से बाहर के सवालों पर मिलेंगे पूरे नंबर, सुंदर लिखावट पर एक अंक अतिरिक्त
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर के तीन विद्यालय मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। कापी जांचने के दौरान अच्छी लिखावट पर एक अंक अतिरिक्त देने के निर्देश दिए हैं। वहीं पाठ्यक्रम से अलग पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सही हो या फिर गलत, दोनों स्थितियों में नंबर पूरे मिलेंगे।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश जायसवाल ने बताया की मूल्यांकन संबंधी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कापी जांचने के लिए बोर्ड की ओर से जारी निर्देश भी परीक्षकों को भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया की इस बार मूल्यांकन में सुंदर और स्पष्ट लिखावट पर अभ्यर्थियों को एक अंक अतिरिक्त दिया जाए। इसके बारे में परीक्षकों को उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर प्राप्तांक में गुड हैंडराइटिंग यानी जीएचडब्ल्यू लिखते हुए एक अंक प्रदान कर, लिखना होगा।
डॉ. दिनेश जायसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए कोर्स से 30 फीसदी पाठ्यक्रम कम कर दिया गया था, लेकिन परीक्षा के दौरान उस पाठ्यक्रम से भी प्रश्न पूछ लिए गए। ऐसे में यदि छात्र ने उन प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया है या फिर नहीं किया है, इन दोनों स्थिति में छात्र को उस प्रश्न के पूरे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
मूल्यांकन की तैयारियां पूरी
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षकों को भी निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को उनका ड्यूटी पत्रक भी निर्गत कर दिया गया है। मूल्यांकन केंद्र के प्रधानाचार्यों को साफ सफाई, पेयजल एव प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।