{"_id":"69502afdd4873e9bf701e097","slug":"up-board-7964-candidates-decreased-from-last-year-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-164588-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : पिछले साल से घट गए 7964 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : पिछले साल से घट गए 7964 परीक्षार्थी
Sun, 28 Dec 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फरवरी में आयोजित यूपी बोर्ड की परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले 7964 परीक्षार्थी घट गए। इस बार 90244 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 129 केंद्रों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से अंतिम सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।
जिले में माध्यमिक के कुल 316 विद्यालय हैं। इनमें राजकीय-51, अशासकीय-45, वित्तविहीन-220 हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर जहां एक ओर विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं केंद्रों को लेकर विभाग की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इस बार हाईस्कूल के 49980 और इंटरमीडिएट के 40264 छात्र-छात्राएं हैं।
पिछले साल यानी सत्र 2024-25 में हाईस्कूल के लिए 49903 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए 48305 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इस बार हाईस्कूल के लिए 49980 तो इंटरमीडिएट के लिए 40264 परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस विनोद मिश्र ने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों को लेकर शासन की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। एक-दो दिन में मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल 136 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई थी। इस बार आई आपत्तियों के बाद सात विद्यालयों को केंद्र बनाए जाने वाली सूची से बाहर कर दिया गया है।