फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unsatisfied candidates will give board exam under CCTV surveillance

सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड परीक्षा देंगे असंतुष्ट परीक्षार्थी

Sun, 12 Sep 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Unsatisfied candidates will give board exam under CCTV surveillance
demo photo - फोटो : अमर उजाला

18 सितंबर को 1816 छात्र-छात्राएं 14 परीक्षा केंद्रों पर देंगे पेपर, डीआईओएस कार्यालय पर बनेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा स्थगित होने के बाद प्रोन्नति में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड ने पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी, जिसकी मॉनटरिंग डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से होगी।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल से संतुष्ट न होने के कारण 18 सितंबर से पुन: परीक्षा होगी। इसमें 1816 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनके लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रोन्नत में मिले अंकों से असंतुष्ट 1816 छात्र छात्राओं ने अंक सुधार के लिए होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। परीक्षा के लिए केंद्रों पर चाकचौबंद व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए 14 केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सभी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोलरूम से जोड़ा जाएगा, जिससे कंट्रोल रूम से ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी होगी। उन्होंने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुन: परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र

  • हाईस्कूल- 1300 (754 छात्र एवं 546 छात्राएं)
  • इंटरमीडिएट- 516 (368 छात्र एवं 148 छात्राएं)
  • इन विद्यालय के छात्रों ने किया आवेदन-159
  • जिले में कुल विद्यालय- 286
  • राजकीय-49
  • सहायता प्राप्त-45
  • वित्तविहीन-192
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed