फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Union Minister of State for Home inaugurated many schemes

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया कई योजनाओं का लोकार्पण

Sat, 21 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Home inaugurated many schemes
अजय मिश्र ने अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चों को खीर खिलाई
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए अधिकारियों को सही से काम करने की दी नसीहत
निघासन। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने पुराना महिला अस्पताल और ब्लॉक परिसर में कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए अधिकारियों को सही से काम करने की नसीहत दी।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने नगर पंचायत की तरफ से लगाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण करने के बाद ब्लॉक परिसर पहुंचे और बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चों को खीर खिलाई। इसके अलावा छह गर्भवती और धात्री महिलाओं को सामग्री उपलब्ध कराई। उसके बाद वहां पर भी ग्राम निधि से हुए कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान आशीष मिश्रा मोनू, सदर विधायक योगेश वर्मा, विनीत मनार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, ओमवीर सिंह, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर चौराहे समेत कई स्थानों पर हुआ स्वागत
गृह मंत्री बनने के बाद सांसद अजय मिश्र टेनी का ढखेरवा, रकेहटी, निघासन, सिंगाही, तिकुनियां, बेलरायां समेत कई स्थानों पर स्वागत हुआ। प्रदीप गुप्ता, नागेंद्र सिंह सेंगर, केपी राना, केके तिवारी, अशोक तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक चौबिया, दामोदर वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का कार्यक्रम में शामिल न होना रहा चर्चा में
विधायक शशांक वर्मा के अलावा जिला महामंत्री विनोद लोधी समेत कई कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में शामिल न होना चर्चा का विषय बना रहा। लोग दबी जुबान से कह रहे थे कि विधायक का कार्यक्रम में रहना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed