फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Union Minister of State for Home Affairs Nityanand Rai says India relation of roti-beti with Nepal

Lakhimpur Kheri News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बोले- नेपाल से रोटी-बेटी का है रिश्ता

Fri, 10 Mar 2023 08:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 08:09 AM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एसएसबी 59वीं वर्षगांठ परेड की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Union Minister of State for Home Affairs Nityanand Rai says India relation of roti-beti with Nepal
नेपाल के प्रतिनिधियों को काशी विश्वनाथ मंदिर की आकृति भेंट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच रोटी-बेटी के संबंध हैं। एसएसबी की नक्सलवाद खत्म करने में बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने गुरुवार को एसएसबी 59वीं वर्षगांठ परेड की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने कलाकारों पर फूल बरसाए। कलाकारों ने भी उनके साथ फूलों की होली खेली। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नित्यानंद राय ने कार्यक्रम में मौजूद एसएसबी की महानिदेशक रश्मि शुक्ला की तारीफ करते हुए कहा कि नार्थ ईस्ट में जब वह तैनात थीं तो उन्होंने जवानों के साथ होली खेलने की परंपरा शुरू की थी। गृह राज्यमंत्री ने नेपाल से आए प्रतिनिधियों की ओर मुखातिब होकर उनकी भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि भूटान से भी प्रतिनिधि आने वाले थे, किन्हीं कारणों से नहीं आ सके। इससे पहले बटन दबाकर एसएसबी के साहित्य का विमोचन किया गया। इसमें प्राइड ऑफ एसएसबी, बल की स्मारिका और सशस्त्र सीमा बल के प्रेरणा पुंज शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर में पहली बार हो रहा कार्यक्रम 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेन ने कहा कि पहली बार यह कार्यक्रम लखीमपुर में आयोजित हो रहा है। गृह जनपद होने के नाते उनके लिए यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि एसएसबी मित्र राष्ट्रों की सीमा पर तैनात है। अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के साथ हमारे संबंध अच्छे बने रहें। इसके लिए सुरक्षा बलों को काफी चुनौतीपूर्ण काम करना पड़ता है। इस अवसर पर आईजी एसएसबी रत्न संजय भी मौजूद रहे। अंत में नेपाल से आए प्रतिनिधियों को मंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर की आकृति भेंटकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed