फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ungja city with the shouts of Bajrangbali

बजरंगबली के जयकारों से गूंजा शहर

Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
ungja city with the shouts of Bajrangbali
tuesday - फोटो : amar ujala
 पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत और ठंडा पानी
विज्ञापन

कहीं प्रसाद वितरण तो कई जगह हुआ भंडारा

पहले बड़े मंगल के मौके पर पूरे जिले का वातावरण प्रभु हनुमान की भक्ति से सराबोर हो उठा। हनुमान मंदिरों पर सुबह से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। पूरे दिन बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शिविर लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। कहीं प्रसाद वितरण हुआ तो कहीं भंडारें हुए।
ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर भुइफोरवानाथ हनुमान मंदिर, राजापुर के हनुमान मंदिर, सदर चौराहे पर हनुमान मंदिर समेत शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों के पास और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने शर्बत पिलाया तो कहीं भंडारे का आयोजन किया। 
विज्ञापन

खीरी टाउन। पहले बड़े मंगल पर खीरी चौकी के सामने बूढ़ी माता परिसर के पास से निकलने वाले राहगीरों को श्रद्धालुओं ने शर्बत पिलाया और प्रसाद वितरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। यहां प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर पर शर्बत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजेश शर्मा, राजा, कृष्ण मुरारी अवस्थी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, राजेंद्र भारद्वाज, गुड्डन, ऋषि गुप्ता, राजू राजपूत, अवधेश बरनवाल, बाबू आदि ने सहयोग किया।
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के संकट मोचन हनुमान मंदिर परमार्थ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर  प्रसाद वितरित किया। पदाधिकारियों ने शाम को जंगल जाकर वानर भंडारा किया। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, अलीगंज रोड, लखीमपुर रोड, खुटार रोड, मोहम्मदी रोड सहित कई स्थानों पर शर्बत प्याऊ लगाए गए। जहां राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। 
पलियाकलां। भीषण गर्मी में पहले बड़े मंगलवार को तहसील गेट पर पलिया बार एसोसिएशन के श्रीष द्विवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने शर्बत का वितरण किया। यहां पूर्व महामंत्री दिनेश दीक्षित, मनोज राठौर, कमलेश कुुमार सहित दर्जनों वकील मौजूद रहे। उधर शहर के स्टेशन रोड, संपूर्णानगर रोड, भीरा रोड, निघासन रोड पर लोगों ने ठंडे शर्बत का वितरण किया। 
निघासन। सिंगाही, पलिया, ढखेरवा रोड पर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। उधर किला जंगल में स्थित रामदास बाबा स्थान पर लुधौरी निवासी सुरेश गुप्ता ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।  
गुलरिया। गुलरिया चीनी मिल गेट पर मिल प्रशासन ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया और हलुआ खिलाया। इस मौके पर जीएम केन सुरेंद्र उपाध्याय गिरजेश सिंह, बीके सिंह के अलावा मिल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ईसानगर। ईसानगर के मनकामेश्वर नाथ मंदिर, श्रीसिद्धेश्वर नाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी, सेमरिया, बिरला चीनी मिल के हनुमान मंदिर खमरिया, बाबा मदन दास कुटी के हनुमान मंदिर, श्रीगायत्री शक्तिपीठ के हनुमान मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 
शारदानगर। शारदा नगर कॉलोनी स्थिति बालाजी मंदिर में हजारों लोगों ने हनुमानजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। कई लोगों ने भंडारे का आयोजन किया और शर्बत वितरण किया। मंदिर के पुजारी कृष्ण कन्हैया शास्त्री ने बताया कि मंदिर में सुबह चार बजे से ही लोग लाइन मे लग गए थे। 

मोहम्मदी। भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शर्बत वितरण किया। हनुमान मंदिर में पुजारी देवस्वरूप की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पूजा अर्चना की। शाहजहांपुर रोड, गोला रोड पर कई जगहों पर शर्बत वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed