{"_id":"cd234300070f219a6fe2ddbead3b689e","slug":"unexplained-fever-preparing-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय बुखार से निपटने की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय बुखार से निपटने की तैयारी पूरी
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए निर्देश देते हुए सीएमओ डॉ वीके साहू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहस्यमय बुखार मिलना अच्छी बात नही है। इसके रोकथाम के लिए तत्काल बुखार प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण कराएं। रक्त के नमूने लिए जाएं, फागिंग और डीटीटी का छिड़काव करवाएं। उन्होनें कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता सहन नही होगी, लापरवाह लोगों के खिलाफ दडांत्मक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि बुखार से पीड़ित बच्चों को अस्पताल में तत्काल भर्ती कर उनके खून के नमूने लिए जाएं, इसके लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित एक अलग एक अलग से वार्ड स्थापित करा दिया गया है। जिसका प्रभारी डॉ. आरके वर्मा को नियुक्त किया गया है मुख्यालय पर डॉ. गौरव खन्ना की देखरेख में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। बैठक में जिला संक्रामक रोग अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी समस्त उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन