{"_id":"63bc623cddc2a143667ac5da","slug":"uncontrolled-tractor-overturned-driver-died-lakhimpur-news-bly509606756","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन
बिजुआ। गुलरिया चीनीमिल को गन्ना लेकर जा रहे किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई।
भीरा कोतवाली क्षेत्र के रामालक्षना निवासी अक्षय कुमार (22) पुत्र कनौजी अपने मामा के यहां से गन्ना लेकर गुलरिया चीनी मिल जा रहा था। भीरा कस्बे से बिजुआ की तरफ छोटी नहर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर अक्षय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही भीरा कोतवाली प्रभारी विमल कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए और परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।