फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle and nephew spread the message of de-addiction by running 170 km on foot

Lakhimpur Kheri News: 170 किमी पैदल दौड़कर चाचा-भतीजे ने दिया नशामुक्ति का संदेश

Wed, 15 Jul 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew spread the message of de-addiction by running 170 km on foot
बम्हनपुर चौराहे पर नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए दौड़ लगाने वाले चाचा भतीजे का स्वागत करते यु
निघासन। पलिया क्षेत्र के बमनगर निवासी चाचा-भतीजे ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता के लिए 170 किलोमीटर की पैदल दौड़ शुरू की है। 11 जुलाई को सेमरी चौराहे से निकले 45 वर्षीय रमेश होंडा के साथ उनका 16 वर्षीय भतीजा रघु भी लगातार पैदल चल रहा है। दोनों 16 जुलाई को गांव लौटेंगे, तब तक उनकी कुल दूरी 200 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी। उन्होंने संपूर्णानगर से लखीमपुर पहुंचने के बाद निघासन होते हुए बम्हनपुर तक का सफर तय किया। तीसरे दिन बम्हनपुर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि उनका सपना क्षेत्र में कुश्ती का अखाड़ा स्थापित कराना है, ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जा सके। साथ ही आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था हो, जिससे अधिक से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में एक प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित कर रखा है, जहां युवाओं को फिटनेस और शारीरिक तैयारी कराई जाती है। इस दौरान शाहिद कुरैशी, अंगद, अतीक, बाबू, रमेश, सतनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed