फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   udhwa national park opened for the tourists

सैलानियों के लिए खुला दुधवा नेशनल पार्क, पहले दिन रहा प्रवेश निशुल्क

Thu, 15 Nov 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 15 Nov 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
udhwa national park opened for the tourists
दुधवा नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला

दुधवा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सत्र गुरुवार से सैलानियों के लिए खुल गया। वन निगम के प्रबंध निदेशक एके द्विवेदी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इससे पहले भारी संख्या में स्थानीय सैलानियों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


पर्यटन शुरू होने के बाद पहले दिन नि:शुल्क पार्क का भ्रमण सैलानियों को कराया गया। सुबह साढ़े 11 बजे पार्क का पर्यटन सत्र शुरू किया गया। इस दौरान एफडी रमेश पांडेय, डीडी महावीर कौजलगि, शर्मिला कौजलगि के साथ ही ईको टूरिज्म के डीएलएम अतुल अस्थाना के साथ ही पार्क अधिकारियों व कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


देर शाम तक स्थानीय सैलानियों ने पार्क का भ्रमण जिप्सियों से किया। पहले दिन स्कूली बच्चे पूरी तरह से नदारद रहे तथा किसी भी स्कूल के बच्चों ने उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क का कोई हेल्पलाइन नंबर अभी तक जारी नहीं किया गया है अलबत्ता सैलानी दुधवा की वेबसाइट से जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए भी सैलानियों को दुधवा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. ईको टूरिज्म डॉट कॉम पर ही जाकर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने हट व रूम बुक कराने होंगे। 

पहले दिन स्थानीय सैलानियों की रही भीड़

पहले दिन दुधवा नेशनल पार्क खुलने के बाद सबसे ज्यादा स्थानीय सैलानियों की भीड़ का तांता लगा रहा। सबसे पहली जिप्सी में वन निगम के प्रबंध निदेशक, उनकी पत्नी के साथ ही एफडी व डीडी आदि पार्क कर्मियों ने भ्रमण किया। इसके बाद स्थानीय सैलानियों को पार्क में प्रवेश दिया गया।

 

पहले दिन प्रवेश रहा नि:शुल्क

udhwa national park opened for the tourists
उत्साहित कर्मी - फोटो : अमर उजाला
दुधवा नेशनल पार्क के पहले दिन सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया। पिछले वर्ष भी पहले दिन सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया था। इससे सैलानियों ने राहत महसूस की है।

महिला और पुरुष गाइड उत्साहित

दुधवा पार्क खुलने पर महिला और पुरुष गाइड काफी उत्साहित दिखे। जून से वे खाली बैठे थे और अब उनकी रोजी के दिन शुरू हुए तो यह स्थिति रही। दुधवा में पिछले दो सत्र से महिला गाइडों की नियुक्ति महिला सैलानियों को देखते हुए की गई थी। गाइड नेहा, सुलोचना, कीर्ति, निधी, सानिफा खान, अनुरूपा समेत पुरुष गाइडों ने दुधवा के आगाज पर खुशी जताई।

 

udhwa national park opened for the tourists
हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
नहीं आया कोई वीआईपी

दुधवा के नवीन सत्र की ओपनिंग में कोई भी वीआईपी नहीं आया। पिछले सत्र में भी यही स्थिति थी, लेकिन इस बार वन मंत्री का प्रोटोकॉल आने के बाद अन्य वीआईपी के भी आने की उम्मीद थी।

 

नन्ही हथिनी दुर्गा बनी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र

udhwa national park opened for the tourists
नन्हा आकर्षण
नन्ही हथिनी दुर्गा को देखने व दुलारने के लिए सैलानियों की खासी भीड़ जमा रही। दुर्गा ने भी सूंड़ उठाकर सैलानियों का पार्क में स्वागत किया। कई सैलानियों ने दुर्गा के साथ जमकर सेल्फी भी ली। 

 

डब्ल्यूटीआई ने दिए पार्क को दो ड्रोन कैमरे

udhwa national park opened for the tourists
मौज-मस्ती भरा आगाज - फोटो : अमर उजाला
वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन में मॉनीटरिंग के लिए डब्ल्यूटीआई की तरफ से दुधवा नेशनल पार्क को दो ड्रोन कैमरों की सौगात दी गई है। इसमें एक ब्लैक ड्रोन फैंटम भी शामिल है जिसकी पांच से छह किलोमीटर रेंज है जबकि यह आधे घंटे तक लगातार कार्य करता रहेगा। इसके अलावा इसको उड़ाने की इजाजत पार्क प्रशासन की तरफ से 120 मीटर ही है। ड्रोन को उड़ाने के लिए अॉपरेटर व गाइड भी साथ रहे तथा उन्होंने ड्रोन कैमरे को उड़ाकर पार्क की ओपनिंग की फोटो उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed