फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths died in road accident

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Mon, 13 Nov 2023 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accident
मझगईं के लोकनपुरवा निवासी मृतक गोविंद की फाइल फोटो।
भीखमपुर। मोहम्मदी-लखीमपुर और कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। परिजनों की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भीखमपुर निवासी सुनीत कुमार ऊर्फ शेरू (26) कुंभी चीनी मिल के पास सीएनजी प्लांट में गार्ड की नौकरी करता था। रविवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। मोहम्मदी-लखीमपुर रोड पर नरवा पुल से पहले किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुनीत की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई भूपेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर हुए हादसे में कचियानी पुरवा निवासी रजनीश (30) पुत्र प्रह्लाद की मौत हो गई। रजनीश, रिश्तेदारी से बाइक से वापस घर लौट रहा था। सेनपुर के आगे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर- ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी आलोक धीमान ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रजनीश की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार मे पत्नी और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पानीपत से बाइक पर आ रहे युवक
की दुर्घटना में मौत, साथी घायल
मझगईं। पानीपत में कैंटीन चलाकर रोजी-रोटी कमाने वाला एक युवक बाइक से दीपावली मनाने अपने दोस्त के साथ पलिया आ रहा था। शनिवार को घर लौटते समय दिल्ली में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोकनपुरवा गांव निवासी सरवन मिश्रा का 32 वर्षीय पुत्र गोविंद मिश्र काफी समय से पत्नी व दो बच्चों के साथ पानीपत में रहकर खुद की कैंटीन चला रहा था। वहां काम के दौरान उसने अपनी कमाई से एक बाइक खरीदी थी। दीपावली घर पर मनाने के लिए शनिवार को उसने अपनी पत्नी, बच्चों व साले को कार से रवाना किया था, जबकि खुद वह बाइक से संपूर्णानगर के मझरा गांव निवासी अजय के साथ अपने घर आ रहा था। दिल्ली से बाहर निकलते समय शाम सात बजे उनकी बाइक डिवाइडर में टकरा गई।

डिवाइडर में निकली सरिया गोविंद के सीने में घुस गई। दोनों को दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय का इलाज वहीं चल रहा है। गोविंद की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। साथ ही दीपावली की खुशियां गम में बदल गईं। पीएम के बाद देर रात शव घर पहुंचा और सोमवार सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। गोविंद की मौत से पत्नी वर्षा मिश्रा पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया। संंवाद

मझगईं के लोकनपुरवा निवासी मृतक गोविंद की फाइल फोटो।

मझगईं के लोकनपुरवा निवासी मृतक गोविंद की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed