फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths died in a road accident, one seriously injured

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Mon, 09 Jun 2025 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in a road accident, one seriously injured
संसारपुर। सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गोला खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। मरने वाले दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम टेड़वा पिकेट से कुछ पहले बाइक से खुटार की ओर जा रहे तीन युवकों की बाइक विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। इसमें तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया, जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान लालबहादुर (35) पुत्र गौरीशंकर, छोटे (45) पुत्र अज्ञात के रूप में हुई। जबकि घायल बृजेश 32 पुत्र बाबूराम निवासी लखपेड़ा खुटार जिला शाहजहांपुर का इलाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed