फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths arrested with more than 17 lakh Nepalese and Indian currency

Lakhimpur Kheri News: 17 लाख से अधिक नेपाली व भारतीय मुद्रा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with more than 17 lakh Nepalese and Indian currency
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में पुलिस ने कैलाली की टीकापुर और भजनी नगर पालिका से एक भारतीय व एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद की गई है। इसकी कीमत नेपाल के 17 लाख रुपये से अधिक की है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी कवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि मंगलवार शाम को भजनी नगर पालिका के वार्ड पांच के गुलरिया घाट के पास, तिकुनिया की ओर से आ रहे बाइक सवार की तलाशी ली गई। उसने अपना परिचय अमन कुमार गर्ग निवासी तिकुनिया बताया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से आठ लाख 96 हजार 660 की नेपाली मुद्रा बरामद हुई। इस बाबत वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। वहीं, टीकापुर नगर पालिका के वार्ड एक निवासी अर्मन को भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास पांच लाख 31 हजार 400 की भारतीय मुद्रा बरामद की गई। नेपाली रुपयों में इनकी कीमत साढ़े आठ लाख रुपये है। दोनों युवकों को पहले राजस्व कार्यालय भेजा गया। वहां से भारतीय युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed