Lakhimpur Kheri News: तिकुनियां में डंपर की टक्कर से दो छात्रों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरलोड डंपर से कुचलकर दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र सड़क पर टहल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के तिकुनियां क्षेत्र में सड़क पर टहलने गए दो छात्रों को ओवरलोड डंपर से टक्कर लग गई। घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरे मृतक के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हादसे के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
तिकुनियां के बगिया मोहल्ला निवासी मुकेश जैन ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र शिवांग पड़ोसी प्रताप के 16 वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ मंगलवार सुबह तिकुनियां-बेलरायां मार्ग पर टहलने गए थे। कोहरा अधिक होने के कारण दिखाई भी नहीं पड़ रहा था। तिकुनियां पावर हाउस के पास तेज गति से आ रहे डंपर से दोनों को टक्कर लग गई। दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आर्यन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवांग को लेकर परिवारवाले घर जा रहे थे। रास्ते में उनको कुछ हलचल लगी। उसको लेकर दोबारा अस्पताल लाए, वहां ईसीजी कराया, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं आया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित भदौरिया ने बताया कि डंपर कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, तीन घायल
तिकुनियां निवासी प्रदीप जैन ने बताया कि वह अपनी पत्नी वीनश और पुत्र हर्षित के साथ कुंभ मेला गए थे। वापस आते समय सुबह आठ बजे सिंगाही मार्ग पर स्थित क्रेसर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। इससे प्रदीप, हर्षित और चालक रमेश चोटिल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर रमेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।