{"_id":"6ad90d572cf464c8240e7f58","slug":"two-sdms-removed-over-irregularities-in-pilibhits-electoral-roll-in-depth-investigation-initiated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-188124-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पति पर तेंदुए ने किया हमला, बचाने दौड़ी पत्नी भी हुईं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पति पर तेंदुए ने किया हमला, बचाने दौड़ी पत्नी भी हुईं घायल
Thu, 22 Oct 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले के जख्म दिखाते पति-पत्नी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
मझगईं। क्षेत्र के अंतर्गत बल्लीपुर गांव में बुधवार दोपहर बाद खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान पास में ही धान काट रहीं उनकी पत्नी बचाने दौड़ीं तो तेंदुए ने घायल कर दिया। घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम बल्लीपुर निवासी राजेंद्र (50) अपनी पत्नी रामरती के साथ गांव के दक्षिण दिशा में स्थित खेत में धान की कटाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। पति को तेंदुए के चंगुल में फंसा देख पत्नी रामरती उन्हें बचाने दौड़ी, जिस पर तेंदुए ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। शोर-शराबे के बाद तेंदुआ गन्ने के खेतों की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
धान के खेत में काम करने के दौरान दंपती पर तेंदुए के हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। मौके पर वन विभाग की टीम रवाना कर दी गई है। ग्रामीणों को खेतों की तरफ अकेले न जाने व सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
अंकित सिंह, वन क्षेत्रीय अधिकारी