फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two real sisters who went to cut paddy in the field drowned in the Mohana river

खेत में धान काटने गई दो सगी बहनें मोहाना नदी में डूबीं

Wed, 10 Nov 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two real sisters who went to cut paddy in the field drowned in the Mohana river
मोहाना नदी में नाव से दोनो बहनो को खोजते गोताखोर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनिया। जसनगर गांव में धान काटने गई दो सगी बहनें मोहाना नदी में डूब गईं। दोनों पानी पीने के लिए नदी पर गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तिकुनिया थाना क्षेत्र के जसनगर निवासी रामगोपाल अपने खेत में धान काटने मंगलवार को मोहाना नदी के किनारे गए थे। साथ में उनकी दो बेटियां 17 वर्षीय दुर्गावती और 14 वर्षीया शिवानी भी थीं। धान काटने के दौरान दोपहर करीब एक बजे बड़ी बहन को प्यास लगी तो दोनों बहनें नदी किनारे पानी पीने चली गईं। पानी पीने के दौरान दुर्गावती का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। शिवानी ने बचाने के प्रयास किया तो वह भी पानी में डूब गई। इस बीच बेटियों को आने में देरी पर रामगोपाल नदी किनारे पहुंचे। देखा कि वहां बेटियों के चप्पल थीं लेकिन वह नहीं थीं। उन्होंने तुरंत बेटियों के नदी में डूब जाने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नाव की व्यवस्था करा कर खोजबीन शुरू की। कोतवाली प्रभारी ने बताया गोताखोरों को लगाया गया है। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। इधर, दोनों बेटियों के नदी में डूब जाने से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed