{"_id":"695bf3e1945a1cff4e0b0316","slug":"two-policemen-and-three-others-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-800585-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत दो सिपाहियों समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत दो सिपाहियों समेत तीन घायल
Mon, 05 Jan 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। सिसैया-ढखेरवा मार्ग पर सोमवार शाम करीब पांच बजे कोहरे के चलते दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो आरक्षी समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरक्षी (सिपाही) विकल कुमार (30) और महिला आरक्षी सोनिया सागर (25) निघासन गायत्री यज्ञ से ड्यूटी कर वापस ईसानगर जा रहे थे। सिसैया बाजार के पास सामने से आ रहे धौरहरा के मोहल्ला शुक्ला वार्ड निवासी शिवम मिश्र (26) की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा में भर्ती कराया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद