{"_id":"6158a1de8ebc3e626b596410","slug":"two-police-personnel-including-six-children-suffering-from-fever-lakhimpur-news-bly4615688143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से छह बच्चों सहित दो पुलिस कर्मी पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से छह बच्चों सहित दो पुलिस कर्मी पीड़ित
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बच्चे।
सिकंद्राबाद में भी गंदगी और जलभराव के कारण कई लोग बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार की रफ्तार नहीं थम रही। इससे पीड़ित बच्चे रोजाना जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शनिवार को भी चिल्ड्रन वार्ड में बुखार पीड़ित छह बच्चे भर्ती हुए। उधर, बुखार पीड़ित सिकंद्राबाद चौकी के दीवान सोमनाथ चौहान का इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहीं आरक्षी सुरेंद्र दुबे भी बुखार से पीड़ित होकर इलाज करा रहे हैं।
बुखार आने पर पिपरा करमचंद निवासी विनीत डेढ़ वर्षीय पुत्री विजेता, प्यारेपुर निवासी दिलीप 11 वर्षीय पुत्री शगुन, शांतीनगर निवासी मनोज दो वर्षीय पुत्री अर्चिता, केशवापुर निवासी सूरज डेढ़ वर्षीय पुत्री गौरी, राजगढ़ निवासी प्रमोद दस वर्षीय पुत्र अंश एवं नौरंगाबाद निवासी नौ वर्षीय पुत्री समीक्षा को लेकर जिला अस्पताल आए हैं। हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। उधर, सिकंद्राबाद में भी गंदगी और जलभराव के कारण तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं।