फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people lost their lives when mud walls and trees fell due to rain.

Lakhimpur Kheri News: बारिश से कच्ची दीवार और पेड़ गिरने से दो लोगों की जान गई

Sat, 14 Sep 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two people lost their lives when mud walls and trees fell due to rain.
मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद
लखीमपुर खीरी। दो दिन से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कच्ची दीवार और पेड़ गिरने से ढहे मकान के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। मितौली थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में तेज हवा और बारिश के बीच घर की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार पर पड़े टिन शेड के नीचे चारपाई पर लेटे कल्लू उर्फ रमाकांत (44) और उनका 6 वर्षीय पुत्र अर्पित मलबे में दब गए। हादसे में कल्लू उर्फ रमाकांत पुत्र कर्ताकृष्ण की मौके पर मौत हो गई। पुत्र अर्पित घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी एक दीवार ढह गई थी। लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगे थे। अगर रिपोर्ट लगा दी होती को कल्लू को आवास मिल जाता और हादसा नहीं होता। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजू राव, उपनिरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्या, कानूनगो जितेंद्र चंदेल गांव पहुंचे। थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए।
विज्ञापन


उधर, मोहम्मदी के गांव हथेला वाजिदपुर निवासी बालकराम (65) बृहस्पतिवार की रात 12:30 बजे घर में लेटे थे। तभी तेज हवा और बारिश से पीपल का पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। सूचना पर पुलिस ने जेसीबी से पेड़ हटाकर मकान के लिंटर को उठाया और मलबे में दबे बालकराम को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद

मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद

मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद

मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद

मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद

मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद

मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद

मकान पर गिरा पीपल का पेड़  फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed