फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people, including woman killed, one injured in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 30 Jul 2020 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two people, including woman killed, one injured in road accidents
लखीमपुर खीरी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव महमदाबाद निवासी हकीक अली की कोतवाली तिकुनियां के गांव अमीर खां पुरवा में ससुराल है। ईद नजदीक आने के कारण हकीक अली पत्नी आसमा खातून (25) को विदा कराने ससुराल गया था। पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वापस आते समय निघासन रोड पर उल्ल नदी के पास बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे आसमा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव अगरा निवासी श्यामू कुमार ने बताया कि भाई कौशल किशोर (32) अपने साढू मुन्ना निवासी वजीरनगर कोतवाली गोला के साथ कहीं गए थे। पतरासी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान कौशल कुमार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोरैया निवासी मुकेश कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके 60 वर्षीय पिता गयाप्रसाद बुधवार देर शाम साइकिल से घर लौट रहे थे। लखीमपुर रोड पर सिद्ध विनायक पैलेस के पास तेज गति से जा रही बाइक चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। कोतवाली पुलिस के सहयोग से 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed