फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people including an auto driver died in a collision with a DCM

Lakhimpur Kheri News: डीसीएम की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो की मौत

Sun, 04 May 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two people including an auto driver died in a collision with a DCM
दुर्घटना के बाद मौके पर खड़ी डीसीएम। संवाद
फरधान। लखीमपुर-गोला हाईवे पर लालपुर गांव के पास डीसीएम चालक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में बैठी पांच सवारियों में से एक यात्री की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घायलों को जिला चिकित्सालय ओयल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भदूरा निवासी अवधेश कुमार (35) रविवार को ऑटो से सवारियां लेकर लखीमपुर जा रहा था। वह लालपुर गांव के निकट पहुंचा ही था कि एक डीसीएम ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ऑटो में बैठी सवारियां उछलकर इधर-उधर जा गिरीं। ऑटो चालक अवधेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र कुमार (50) निवासी परसेहरा बुजुर्ग थाना फरधान, राजू (50), बबलू (30), बीरु (30) और बंते (20) निवासीगण कैमहरा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस दौरान रास्ते में वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घायलों में दो अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि ऑटो चालक अवधेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो और डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed