{"_id":"68092d661b1c57d5cd0f00c6","slug":"two-people-including-a-woman-died-in-separate-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144202-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग हादसों में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग हादसों में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
धौरहरा। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
थाना मोतीपुर बहराइच के गांव झाला निवासी सुंदर का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपनी रिश्तेदारी गांव रंजीत नगर जा रहा था। थाना क्षेत्र धौरहरा के गांव मुराउनपुरवा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी खमरिया भेजा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सोमवारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर बाइक सवार की तलाश शुरू की है।
दूसरी घटना में खमरिया कलां निवासी बदलू की 65 वर्षीय पत्नी भनता ईसानगर दवा लेने के लिए पैदल जा रही थी। खमरिया कलां मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।