{"_id":"65034f4f36d8eae8c502dae8","slug":"two-pathology-and-one-hospital-sealed-in-mitauli-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-5750-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मितौली में दो पैथाेलॉजी और एक अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मितौली में दो पैथाेलॉजी और एक अस्पताल सील
विज्ञापन
मितौली में अवैध पैथालोजी को सील करते स्वास्थ कर्मी
मितौली। सीएचसी अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को कस्बे में अभियान चलाकर दो पैथोलॉजी लैब और सेमरावा गांव में एक अस्पताल को सील कर दिया है।
अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर अभियान चला। इस दौरान सेमरावा गांव में चल रहे महेश अस्पताल पहुंचने पर संचालक और स्टाफ फरार हो गया। अस्पताल में चार मरीज भर्ती थे, जिन्हें एंबुलेंस के जरिये सीएचसी भिजवाया जा रहा था, लेकिन मरीज घर लौट गए। उधर, न तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन मिला और न ही एमबीबीएस डॉक्टर। इस पर उसे सील कर दिया गया।
इसके बाद टीम ने कस्बे में चल रही भारत पैथाेलॉजी, पल्स पैथोलॉजी एवं सेंट्रल पैथाेलॉजी का निरीक्षण किया। इनमें भारत एवं पल्स पैथोलॉजी का पंजीकरण न मिलने पर सील कर दिया गया। उधर, सेंट्रल पैथोलॉजी में रजिस्ट्रेशन तो मिला मगर कई खामियां थीं। इस पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
अधीक्षक ने बताया कि एक अस्पताल और दो पैथोलॉजी को सील कर सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है। बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल और पैथोलॉजी के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।