{"_id":"6839ebfd1c636a55ab05c75f","slug":"two-over-bridges-are-limited-to-the-proposal-traffic-jam-is-occurring-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-147072-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रस्ताव तक सीमित दो ओवर ब्रिज, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रस्ताव तक सीमित दो ओवर ब्रिज, लग रहा जाम
Fri, 30 May 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 30 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर को जाम से निजात दिलाने व यातायात सुगम बनाने के लिए शासन ने श्री कृष्णा टाॅकीज और भंसड़िया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में है। चर्चा यहां तक थी कि होली के तुरंत बाद अतिक्रमण हटाने और निशान लगाने का काम शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
इस ओवरब्रिज के बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर दिनभर में कई कई बार लगने वाले लंबी जाम से छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि, रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की संख्या बहुत कम है, लेकिन मालगाड़ियों की संख्या इस ट्रैक पर बढ़ा दी गई है। शहर के लोगों का यह भी कहना है कि जब ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, तब हाल बुरा होगा। ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग, बीमार या जरूरी काम से जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहेंगे।
सेतु निगम ने दोनों जगह ओवरब्रिज निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृत के लिए भेज दिया था। श्रीकृष्णा रेलवे क्रासिंग का ओवरब्रिज 780 मीटर होगा, जिसकी लागत करीब 88 करोड़ रुपये है। भंसड़िया रेलवे क्रासिंग पर 775 मीटर का ओवरब्रिज बनाने के लिए 89 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया। जिन्हें सेतु निगम ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को भेजा है। उप परियोजना प्रबंधक सीतापुर इकाई ने दोनों ओवरब्रिज का स्टीमेट तैयार किया है। डीएम के माध्यम से इसको प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया था कि स्वीकृति मिलने के बाद ओवरब्रिज बनेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
शहर के बीचों-बीच कृष्णा टॉकीज के पास रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से लगने वाला भयंकर जाम स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दिन में कई बार घंटों तक लगने वाले इस जाम से निजात दिलाने के लिए सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। इस स्थिति से नाराज़ स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने अपनी भड़ास निकाली और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
-- --
रोज़ाना फाटक बंद होने से घंटों इंतज़ार करना पड़ता है। ओवरब्रिज का प्रस्ताव सुना था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। प्रशासन को जल्द यह समस्या दूर करनी चाहिए।
-अकरम शाह, निवासी, क्राॅसिंग पार
-- -- -- -- -- -- -
क्राॅसिंग पार गायत्री शक्ति पीठ है। वहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन फाटक बंद होने के करण अक्सर जाम में फंसना पड़ता है। जाम की वजह से लोगों को बहुत दिक्कत है। पिछले साल से ओवरब्रिज की बात हो रही है, लेकिन ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
-अनुराग मौर्या
स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत है उनके रिक्शे अक्सर जाम में फसे रहते हैं। लोगों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने में दिक्कत होती है। जाम में फंसने से समय बर्बाद होता है और असुरक्षा का डर भी रहता है।
-रेशू त्रिवेदी
कृष्णा टॉकीज के पास रेलवे क्रॉसिंग का जाम लखीमपुर के लोगों के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है। सेतु निगम का ओवरब्रिज प्रस्ताव इस समस्या का समाधान हो सकता है, लेकिन इसकी स्वीकृति में देरी से लोग नाराज़ हैं। ओवरब्रिज का प्रस्ताव कब हकीकत बनेगा पता नहीं।
-गोविंद गुप्ता, व्यापारी