{"_id":"65e777a8b9f7f1988e07d7ba","slug":"two-more-killed-in-mohammadi-road-accident-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-115614-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी सड़क हादसे में दो और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी सड़क हादसे में दो और की मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते सोमवार की सुबह मोहम्मदी-गोला हाईवे के दिलावरपुर गांव के समीप एक अनुबंधित बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। मंगलवार को मां-बेटे ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में भारी फोर्स तैनात किया गया है।
बीते सोमवार को मोहम्मदी-गोला हाईवे पर दिलावरपुर के पास शाहजहांपुर की रोडवेज की अनुबंधित बस ने सवारी से भरे ई-रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा बुचिया देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई थी। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल शाहजहांपुर में सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान आलिया (2) और रबीना (20) ने दम तोड़ दिया था। गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार को रहीसाना और उनके बेटे अरहान (4) की भी मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
एक ही घर में तीन लोगों की मौत से मातम
दिलावरपुर में रोडवेज की अनुबंधित बस और ई-रिक्शा के बीच हुए हादसे में एक ही घर के तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल रहीसाना पत्नी जावेद की मौत लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। जावेद ने बताया कि हादसे के उसकी पत्नी रहीसाना, बेटी आलिया और बेटे अरहान की मौत होने से गांव में मातम छाया हुआ है।