फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two men died and one seriously injured bikes collide on Palia-Dudhwa road

Lakhimpur Kheri: पलिया-दुधवा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Mon, 21 Jul 2025 03:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 03:02 PM IST
विज्ञापन
two men died and one seriously injured bikes collide on Palia-Dudhwa road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

लखीमपुर खीरी के पलिया-दुधवा मार्ग पर बंशीनगर के पास पाम रिजॉर्ट के सामने सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


पलियाकलां के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी भरत सिंह (35) पुत्र नंदा सिंह दुधवा मुख्यालय में काम करता था। सोमवार को वह दुधवा से वापस पलिया आ रहा था। रास्ते में बंशीनगर के पास पाम रिजॉर्ट के सामने उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे भरत सिंह समेत दूसरी बाइक पर सवार बिजली निगम के कर्मचारी सिकंदर अली (35) पुत्र सत्तार अली निवासी मोहल्ला रंगरेजन द्वितीय व रिंकू (32) पुत्र वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पर भरत सिंह व सिकंदर अली को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पलिया सीएचसी में मृतकों के परिजनों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed