फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two kilometer long flyover will be built in Gola Gokarnath

Lakhimpur Kheri News: गोला में बनेगा दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात, मार्च में शुरू होगा काम

Wed, 08 Jan 2025 03:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 03:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में दो किमी लंबा फ्लाईओवर बनेगा। इसकी मंजूरी मिल गई है। फ्लाईओवर बनने के बाद नगर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। 

विज्ञापन
Two kilometer long flyover will be built in Gola Gokarnath
गोला में बनेगा फ्लाईओवर - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में वर्ष 2025 छोटी काशी के लिए सौगातों भरा है। गोला में एक ओर जहां शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। वहीं अब मोहम्मदी बाइपास पर दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर का तोहफा मिला है। गोला में फ्लाईओवर बनने से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगा साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।  

विज्ञापन


गोला के मोहम्मदी बाइपास चौराहे पर डेढ़ अरब से अधिक की लागत से दो किलोमीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर निर्माण के लिए शासन से स्वीकृत हो गया है। बीच चौराहे से लखीमपुर और खुटार की ओर पुल की लंबाई एक-एक किलोमीटर रहेगी। कार्यदायी संस्था एनएचएआई को जिम्मेदारी सौंपी है, जो उम्मीद है कि मार्च 2025 तक निर्माण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


यह निर्माण वर्ष 2027 के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। फ्लावर के दोनों ओर साढे़ नौ-नौ मीटर सर्विस रोड, डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा नाला रहेगा। फ्लाईओवर निर्माण से यातायात सुगम होगा। यह चौराहा दुर्घटना बहुल बनता जा रहा है, साथ ही जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे निजात मिलेगी। वहीं शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के साथ यह फ्लाई ओवर बनने से धार्मिक नगरी के रूप में विख्यात छोटी काशी को विकास के पंख लग जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले- शहर के लिए बड़ी उपलब्धि
विधायक अमन गिरि ने बताया कि फ्लाईओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो गई है। शासन से स्वीकृत भी मिल गई है। इसी वर्ष फरवरी या मार्च से कार्य शुरू हो जाएगा। शिव मंदिर कॉरिडोर और फ्लाईओवर शहर के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed