फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two investors honored with ODOP gifts

खीरी के दो निवेशकों को ओडीओपी उपहार देकर किया सम्मानित

Sat, 04 Jun 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two investors honored with ODOP gifts
लखीमपुर खीरी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुक्रवार को आयोजन हुआ। इसका कलक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तीन करोड़ से कम निवेश की चयनित इकाई जीवनदीप कान्सेप्ट्स के प्रमोटर उस्मान खान को वाशिंग पाउडर उत्पाद के लिए और श्याम जी उद्योग गोला के प्रमोटर राधेश्याम अग्रवाल को राइस उत्पादन के लिए ओडीओपी उपहार प्रदान देकर सम्मानित किया। ओडीओपी में शामिल थारू हस्तशिल्प से जुड़ी आरती राणा ने सभी को जूट व जलकुंभी से बनाए उत्पाद भेंट किए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उपायुक्त उद्योग संजय सिंह से कहा कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसका तत्काल निराकरण किया जाए। ताकि खीरी में अन्य निवेशक भी प्रोत्साहित होकर जनपद में निवेश करने के लिए प्रेरित हों। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि जीवनदीप कांसेप्ट्स ने वर्तमान में 1.50 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। वहीं श्यामजी उद्योग गोला ने 1.25 करोड़ का निवेश किया है। कार्यक्रम में विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने उद्यमियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना।
विज्ञापन

लखनऊ में तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए खीरी के दो उद्यमी - इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में खीरी से तीन करोड़ रुपये से अधिक निवेश की चयनित दो इकाइयों के प्रतिनिधि पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए। एथेनाल प्लांट में 168 करोड़ रुपये के निवेश पर गोविन्द शुगर मिल्स लिमिटेड ऐरा, खमरिया पंडित को एथेनाल उत्पाद के लिए और विम्बा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (पूराना नाम मेसर्स जीवन ट्रेडर्स) रत्तासरांय, लगुचा रोड को प्लाईवुड उत्पाद में 25 करोड़ रुपये के निवेश के लिए शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम में गोविंद शुगर मिल की डिस्टिलरी यूनिट के डीजीएम एके तिवारी व मिल के कार्यकारी अधिकारी और यूनिट हेड आलोक सक्सेना शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 2018 में 100 केएल एथेनॉल प्लांट बनाने की शुरुआत हुई थी, जो कि 2020 में बनकर तैयार हो गया था। वर्तमान में यूनिट व्यावसायिक तौर पर एथेनॉल का उत्पादन करती है , जिससे पेट्रोलियम पदार्थों के लिये जरूरी एथेनॉल को विदेशों से आयात नहीं करना पड़ता और इससे विदेशी मुद्रा बचाकर यूनिट देश के निर्माण में संलग्न है।

आलोक सक्सेना ने बताया कि पीएम मोदी के साथ हॉल में मीटिंग हुई और पीएम समेत अन्य उद्योगपतियों का संबोधन सुना। अच्छा और सकारात्मक कार्यक्रम रहा। उपायुक्त संजय सिंह ने बताया कि गोविंद शुगर मिल्स ने एथेनाल प्लांट में 168 करोड़ का निवेश किया है, जबकि विम्बा इंडस्ट्रीज ने प्लाईवुड उत्पादन के लिए 25 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। 2018 में इनका सरकार के साथ एमओयू हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed