{"_id":"6a4554b029dd9546320962f8","slug":"two-innocent-children-died-in-two-separate-accidents-in-nepal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178793-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल में दो अलग-अलग हादसों में दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल में दो अलग-अलग हादसों में दो मासूमों की मौत
Wed, 01 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। लम्कीचूहा नगरपालिका स्थित जनचेतना प्राथमिक विद्यालय की छह वर्षीय छात्रा मनीषा मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद लापता हो गई थी। बुधवार सुबह वार्ड नंबर पांच चौरी के पास नदी किनारे उसका शव मिला।
जिला पुलिस के डीएसपी व प्रवक्ता योगेंद्र तिमिलसिना के अनुसार पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। दूसरी घटना गोदावरी नगर पालिका के वार्ड चार बांसकोटा गांव की है। यहां निर्माणाधीन शौचालय के पानी से भरे टैंक में गिरने से पांच वर्षीय बालिका की डूबकर मौत हो गई। मालाखेती पुलिस के अनुसार बांसकोटा निवासी मल्ल के घर में शौचालय टैंक का निर्माण चल रहा था। टैंक में पानी भरा था। वहीं खेल रही उसकी पांच वर्षीय भांजी टैंक के गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। संवाद