{"_id":"66715998a31deaf7ce072301","slug":"two-hundred-families-facing-water-problem-in-this-scorching-heat-in-lakhimpur-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: तीन महीने से 200 परिवारों को नहीं मिल रहा टंकी का पानी, भीषण गर्मी में लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: तीन महीने से 200 परिवारों को नहीं मिल रहा टंकी का पानी, भीषण गर्मी में लोग बेहाल
Tue, 18 Jun 2024 03:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:57 PM IST
सार
लखीमपुर में जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला निर्मलनगर में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन महीने से टंकी का पानी नहीं आ रहा है। लोगों को काफी देर से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन
निर्मलनगर में हैंडपंप के पास खड़े स्थानीय निवासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला निर्मलनगर के 200 परिवारों को पिछले तीन महीनों से टंकी का पानी नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी में पानी की समस्या के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार सभासद से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे में मोहल्ला वासियों में काफी आक्रोश है। भीषण गर्मी में पीने का पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में एक सरकारी हैंडपंप लगा है, उस पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। नगर पालिका के ईओ और चेयरमैन भी लीकेज की समस्या दूर करने के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने मंगलवार को अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मलनगर की सुनीता ने कहा कि पूरे दिन पानी नहीं आता है। बाहर से पानी भरकर लाना पड़ता है। चांदनी ने कहा कि पानी न आने से काफी दिक्कत होती है। कई बार शिकायत की थी, लेकिन वार्ड मेंबर सुनते ही नहीं है। कल्पना ने कहा कि सभासद पानी की समस्या पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। बाबू गुप्ता ने कहा कि 24 घंटे में एक बार पानी आ गया तो आ गया, वरना वो भी नहीं आता।