फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two Htyabhiyukto life imprisonment , fines

दो हत्याभियुक्तो को उम्रकैद, जुर्माना भी

Tue, 05 May 2015 10:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 May 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर देने के  मामले में अपर जिला जज एमजी मदार ने दो हत्याभियुक्तो को उम्रकैद की सजा सुनाई है, साथ ही दोनाें पर जुर्माना भी डाला है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए शासकीय अधिवक्ता कफील अहमद अंसारी ने बताया कि मोहम्मदी थाना क्षेत्र के पिपरिया धनी निवासी तारा सिंह की गांव के ही सुखदेव के परिवार से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते 26 अप्रैल 2010 की रात तारा सिंह जब अपने खेत पर रखवाली के लिए पहुंचा तभी उसकी कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। तारा सिंह के भतीजे हरजिंदर सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तफ्तीश मुकम्मल करते हुए गांव के ही सुखदेव, रमाशंकर समेत तीन लोगों को चार्जशीटेड किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक को नाबालिग पाया तो उसकी फाइल अलग कर दी। मंगलवार को फैसला सुनाते हुए अदालत ने सुखदेव व रमाशंकर को  दोषसिद्ध पाया, दोनो को उम्रकैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed