{"_id":"58bc11834f1c1b6001e7e764","slug":"two-house-fire-burns-loss-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग से दो घर जले, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो घर जले, हजारों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव महाराजनगर में चूल्हे से उठी चिंगारी से हुई घटना
ब्लॉक बाकेगंज के गांव महाराजनगर में खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग में दो घर जल गए। इस अग्निकांड से घरों में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी सलीम की पत्नी सायना चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी ने पास में पड़ी फूस को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेकर पड़ोस के आबाद के घर को भी चपेट में ले लिया। आग से दोनों घरों के अनाज, बिस्तर, बर्तन, कपड़े सहित सलीम के घर में रखे 12 हजार 500, आबाद के घर में रखे दो हजार 500 रुपये की नकदी जल गई है। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया है।
तीन बीघा गन्ना जला, पुलिस से शिकायत
रजागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी बालगोविंद प्रजापति के तीन बीघा खेत में खड़ा गन्ना जल गया है, जिसके उसने पुलिस से शिकायत की है। शनिवार की देर शाम गांव निवासी बालगोविंद के तीन बीघा खेत में अचानक आग लग गई। खेत में लगी आग देखकर लोगों ने शोर मचाया, तो ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाकर पास के खेतों को बचा लिया। बाल गोविंद ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खेत में आग लगाने की शिकायत पुलिस से की है।